
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- यूपी को मिले 21 नए...
यूपी को मिले 21 नए आईएएस: सभी की अलग-अलग जिलों में होगी तैनाती, इतनी तारीख के बाद संभालेंगे कार्यभार...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को 21 नए ट्रेनी आईएएस अधिकारी मिले हैं। 2025 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारियों को फील्ड में तैनाती मिलेगी। ये सभी आईएएस अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मंसूरी से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रदेश में अपनी सेवा देंगे।
संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार ने जारी किया पत्र
कोर्स पूरा होने के बाद ये अधिकारी जिलों में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर काम करेंगे। यूपी सरकार के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी ने आज यानी मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी किया।
इतने तारीख को प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 पूरा होगा
जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 पूरा होगा। इसके बाद इन अधिकारियों को जिलों में तैनात किया जाएगा, जहां उनकी क्षमता और योग्यता का परीक्षण होगा। इस मूल्यांकन के आधार पर भविष्य में उनकी स्थायी तैनाती तय की जाएगी।
2025 बैच के इन अधिकारियों को मिली तैनाती
1. शक्ति दुबे- मुरादाबाद
2. कोमल पुनिया- इटावा
3. आदित्य विक्रम अग्रवाल- अयोध्या
4. मयंक त्रिपाठी- कुशीनगर
5. हेमंत- आगरा
6. संस्कृति त्रिवेदी- हरदोई
7. रिया सैनी- वाराणसी
8. शिवांश सुभाष जगाड़े- बलरामपुर
9. शिवम सिंह- प्रयागराज
10. सलोनी गौतम- मथुरा
11. सिद्धार्थ सिंह- आजमगढ़
12. श्वेता- लखनऊ
13. रेखा सियाक- बांदा
14. आयुष जायसवाल- अलीगढ़
15. अपूर्वा सिंह- बस्ती
16. आयुष सैनी- झांसी
17. मुकुल खांडेलवाल- गोरखपुर
18. थनीगैयारासन टी.- अंबेडकरनगर
19. संदीप कुमार- कानपुर नगर
20. रामभ्रोश सरन- सहारनपुर
21. विद्यांशु शेखर झा- बाराबंकी




