Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

UP: घोसी के सपा विधायक सुधाकर सिंह का इलाज के दौरान निधन, परिवार और पार्टी में शोक

Aryan
20 Nov 2025 10:09 AM IST
UP:  घोसी के सपा विधायक सुधाकर सिंह का इलाज के दौरान निधन, परिवार और पार्टी में शोक
x
एक समारोह में जाने के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई थी।

घोसी। यूपी के घोसी विधानसभा के विधायक सुधाकर सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। बीमार होने के बाद परिजनों ने उन्हें लखनऊ के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की। विधायक की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

विधायक का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था।

मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। 67 साल की उम्र में सुधाकर सिंह का निधन हुआ। शुरुआती जानकारी मिली है कि 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उनके बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। स्वास्थ्य में गंभीर गिरावट आने के बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था।

Next Story