Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूपी सरकार ने चार IAS अधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव के पद पर किया प्रोन्नत

Shilpi Narayan
25 Jun 2025 12:14 PM IST
यूपी सरकार ने चार IAS अधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव के पद पर किया प्रोन्नत
x
जिन अधिकारियों के पद में बढ़ोतरी की गई है, उनमें एल वेंकटेश्वर लू, बीएल मीणा, नरेन्द्र भूषण और अनुराग श्रीवास्तव शामिल हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बढ़ाई हैं। इसके साथ ही 4 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नत किया है। यह प्रोन्नति पे मैट्रिक्स लेवल 17 के तहत निर्धारित वेतनमान के साथ की गई है। वहीं जिन अधिकारियों के पद में बढ़ोतरी की गई है, उनमें एल वेंकटेश्वर लू, बीएल मीणा, नरेन्द्र भूषण और अनुराग श्रीवास्तव शामिल हैं।

महत्वपूर्ण विभागों में अपनी कुशलता साबित की

बता दें कि यह प्रोन्नति राज्य प्रशासन में इन अधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान और अनुभव को मान्यता देते हुए की गई है। एल वेंकटेश्वर लू ने महत्वपूर्ण विभागों में अपनी कुशलता साबित की है। इनमें विशेष रूप से ग्रामीण विकास और तकनीकी नवाचार में, बीएल मीणा ने कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नीतिगत सुधारों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं नरेन्द्र भूषण ने शहरी विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया है जबकि अनुराग श्रीवास्तव प्रशासनिक सुधारों और लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जाने जाते हैं।

अधिकारियों को अधिक जिम्मेदारियां दी जाएंगी

दरअसल, कार्मिक और नियुक्ति विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रोन्नति के साथ इन अधिकारियों को अब अधिक जिम्मेदारियां दी जाएंगी। ये अधिकारी यूपी के विकास और प्रशासनिक दक्षता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण होंगी।

अधिकारी नए पदों पर भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे

सरकार ने इस कदम को राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। यह प्रोन्नति न केवल इन अधिकारियों की मेहनत का सम्मान है, बल्कि उत्तर प्रदेश प्रशासन में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस प्रोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही उम्मीद जताई है कि ये अधिकारी अपने नए पदों पर भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Next Story