Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

UP: सपा का तीन विधायकों पर कड़ा एक्शन! राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज कुमार पांडेय को पार्टी से किया बाहर, जानें क्या है वजह

Anjali Tyagi
23 Jun 2025 11:42 AM IST
UP: सपा का तीन विधायकों पर कड़ा एक्शन! राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज कुमार पांडेय को पार्टी से किया बाहर, जानें क्या है वजह
x
बता दें कि समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने तीन विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल सपा ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज कुमार पांडेय पर कार्रवाई की है। इन विधायकों पर सांप्रदायिक और विभाजनकारी सियासत को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी और व्यापार विरोधी नीतियों का समर्थन करने का आरोप है। इसी के चलते इन तीनों विधायको को पार्टी से निकाला गया है।

सपा ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय को "उनकी सांप्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता और किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी, कारोबारी विरोधी , नौकरीपेशा विरोधी और 'पीडीए विरोधी' विचारधारा का समर्थन करने के कारण" निष्कासित कर दिया।

जन-विरोधी लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं

सपा ने अपने इस पोस्ट में यह भी लिखा है कि इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गई 'अनुग्रह-अवधि' की समय-सीमा अब पूरी हुई, शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है। भविष्य में भी 'जन-विरोधी' लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियां सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी। जहां रहें, विश्वसनीय रहें।

भाजपा के खेमे में आ गए थे मनोज पांडेय

जानकारी के मुताबिक मनोज पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ी थी। राज्यसभा सीट में क्रॉस वोटिंग के बाद से वह भाजपा के खेमे में आ गए थे।

Next Story