Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

UP: भिवानी कोर्ट में कत्ल करने वाले शातिरों का दिशा पाटनी के घर गोलीबारी में हाथ! केस में आया नया मोड़

Anjali Tyagi
15 Sept 2025 4:57 PM IST
UP: भिवानी कोर्ट में कत्ल करने वाले शातिरों का दिशा पाटनी के घर गोलीबारी में हाथ! केस में आया नया मोड़
x



बरेली। हाल ही में हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। ऐसे में जिन शातिरों ने गोली मारकर युवक की हत्या की थी, अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग में भी उनका हाथ हो सकता है। दरअसल दोनों मामलों में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग का नाम सामने आया है।


दोनों वारदातों की ली जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक एक ही आईडी से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दोनों वारदातों की जिम्मेदारी भी ली गई है। फिलहाल पुलिस दोनों वारदातों में शामिल होने की आशंका को जोड़ रही है और कड़ी कारवाई कर रही है।


अभिनेत्री के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले के पुर्तगाल से मिले कनेक्शन

बता दें कि जिस फेसबुक आईडी से अभिनेत्री के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई थी, उसे उसी दिन शाम को बंद कर दिया गया। साथ ही एक धमकी भरा ऑडियो डालने के बाद अकाउंट भी डिलीट कर दिया गया। पुलिस ने आईडी को ट्रेस किया तो उसका कनेक्शन पुर्तगाल से मिला।


वीरेंद्र चारण का नाम आ रहा सामने

दरअसल बरेली व हरियाणा पुलिस की जांच में सामने आया कि भिवानी कोर्ट परिसर में चार सितंबर को गैंगस्टर हरि उर्फ हरिया के साथी की हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी रोहित गोदारा के गुर्गे वीरेंद्र चारण, नवीन बॉक्सर और सोनू उर्फ तिवारी जींद ने ली थी। अभिनेत्री के घर फायरिंग में भी वीरेंद्र चारण और उसके साथियों का नाम आ रहा है। दोनों मामलों में धमकी देने के लिए रोहित गोदारा गोल्डी बरार नाम की आईडी का प्रयोग किया गया है।

Next Story