Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

फरसा वाले बाबा की मौत के बाद ब्रज में हंगामा, गो तस्करों की गाड़ी से कुचलकर हत्या का आरोप

Aryan
21 March 2026 10:13 AM IST
फरसा वाले बाबा की मौत के बाद ब्रज में हंगामा, गो तस्करों की गाड़ी से कुचलकर हत्या का आरोप
x
घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मथुराफरसा वाले बाबा की मौत के बाद ब्रज में हंगामा हो गया। हंगामा कर रहे लोगों का आरोप है कि गो तस्करों की गाड़ी से कुचलकर हत्या की गई है। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और लोगों को शांत कराया। पुलिस में मामले में आश्वासन दिया है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी कर दी है।

फरसा वाले बाबा‌ के नाम से मशहूर है

ब्रज के प्रसिद्ध गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' के नाम से मशहूर है। आरोप है कि गौ-तस्करों ने गाड़ी से कुचलकर उनकी हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। यह घटना कान्हा की नगरी ब्रज में ईद वाले दिन हुई। आरोप है कि मथुरा के थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में बीती रात गौ-तस्करों ने विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर, जिन्हें क्षेत्र में 'फरसा वाले बाबा' के नाम से जाना जाता था, की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी।

तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बाबा चंद्रशेखर को क्षेत्र में गौ-तस्करों की सक्रियता की सूचना मिली थी। वे अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। नवीपुर के समीप तस्करों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए अपनी गाड़ी बाबा के ऊपर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए छाता पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बरसाना की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर सघन नाकाबंदी कर दी गई है ताकि फरार आरोपियों को पकड़ा जा सके।

हत्या की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों और गौ-सेवकों में भारी रोष

बाबा का पार्थिव शरीर उनके गांव अंजनोख स्थित बाबा की गोशाला पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण और गौ-भक्त जमा हैं। बाबा 'फरसा वाले' अपने निडर स्वभाव और गौ-वंश की रक्षा के लिए ब्रज क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों और गौ-सेवकों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Next Story