
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- राज्यसभा में हंगामा!...
राज्यसभा में हंगामा! खरगे का बड़ा आरोप- नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया, किरेन रिजिजू ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया

नई दिल्ली। राज्यसभा में भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। सदन के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को न बोलने दिए जाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम मसले पर चर्चा का मुद्दा उठाया। जिसके बाद किरेन रिजिजू ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्यसभा संसद का उच्च सदन है, यहां की कार्यवाही नियमों के मुताबिक होनी चाहिए।
किरेन रिजिजू ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया
राज्यसभा में विपक्षी दलों की तरफ से हंगामे और नारेबाजी के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जवाब नहीं सुनना चाहती तो उन्हें इसका पूरा अधिकार है, लेकिन अन्य विपक्षी दल और सांसद पीएम मोदी के जवाब को सुनना चाहते हैं। विपक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि राज्यसभा संसद का उच्च सदन है, यहां की कार्यवाही नियमों के मुताबिक होनी चाहिए। खरगे को राहुल गांधी से बात कर उन्हें समझाना चाहिए। बीते चार दिनों से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कराई जा रही है, लेकिन आज राज्यसभा में लोकसभा की कार्यवाही पर चर्चा नहीं होनी चाहिए।




