
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 9 साल में 3 गुना से...
9 साल में 3 गुना से अधिक UP का बजट बढ़ा...सीएम योगी का दावा! चुनावी साल में युवा, महिला और किसानों को साधने की कोशिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "उत्तर प्रदेश का बजट वित्त मंत्री ने प्रस्तुत किया है। पिछले 9 साल में उत्तर प्रदेश ने अपनी धारणा बदलने के प्रयास किए हैं। ये बजट उन्हीं भावों का प्रतिनिधित्व करता है। 9 साल में 3 गुना से अधिक उत्तर प्रदेश का बजट बढ़ा है। यह बजट थीम सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम के लिए समर्पित है। यह बजट 9 वर्ष के नव निर्माण के एक नई गाथा को देशवासियों के सामने प्रस्तुत करता है।
अब तक का सबसे बड़ा बजट
सीएम योगी ने कहा कि 9 लाख 12 हजार करोड़ का बजट है। अब तक का सबसे बड़ा बजट और लगातार हर साल बढ़ रहा है। पिछड़े जिलों पर फोकस होगा और नौ साल में हमारा दसवां बजट है। यूपी में कर चोरी और लीकेज को रोककर वित्तीय प्रबंधन से बीमारू राज्य से भारत के विकास का ब्रेकथ्रू राज्य को स्थापित करने में सफलता मिली थी।
किसान से उद्धमी बनाने के लिए हमने प्रावधान किया
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में पचास लाख करोड़ रुपये के निवेश आएंगें, ये आप सोच सकते हैं और लोकल स्तर पर तीन करोड़ रोजगार के अवसर विकसित होंगे। इस बजट में अन्नदाता किसान, भारत जैसे कृषिप्रदान देश में किसान और अर्थव्यवस्था की दूरी, किसान केवल लाभार्थी नहीं है पर विकास का भागीदार हैं। किसान से उद्धमी बनाने के लिए हमने प्रावधान किया है।




