Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कुवैत एयरस्पेस में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश! अबू धाबी, दुबई और दोहा में कई धमाके

Shilpi Narayan
2 March 2026 11:29 AM IST
कुवैत एयरस्पेस में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश! अबू धाबी, दुबई और दोहा में कई धमाके
x

नई दिल्ली। कुवैत एयरस्पेस में एक अमेरिकी फाइटर जेट के क्रैश होने की खबर है। पैट्रियट मिसाइल सिस्टम द्वारा गलत पहचान या IFF खराबी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

अबू धाबी में धमाकों

बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में धमाकों की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय मीडिया और सूत्रों के अनुसार, शहर में अचानक तेज आवाजें सुनाई दीं, जिससे नागरिकों में डर और चिंता बढ़ गई।

दोहा में आधा दर्जन से अधिक तेज धमाके

दरअसल, कतर की राजधानी दोहा में आधा दर्जन से अधिक तेज धमाके सुने गए हैं। इसी बीच, कुवैत में भी एयर रैड सायरन बजने की खबरें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हाल के घंटों में तीसरी बार है जब कुवैत में सायरन बजा है। वहीं कुवैत के अधिकारियों का कहना है कि राजधानी की ओर बढ़ रहे ड्रोन में से अधिकांश को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया गया है। हालांकि खतरे की संभावना को देखते हुए नागरिक सतर्क रहें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Next Story