
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- US Israel Iran War:...
US Israel Iran War: ईरान से जंग के बीच इजरायली PM नेतन्याहू ने दिया बड़ा बयान! कहा- मोजतबा खामेनेई की जिंदगी की कोई गारंटी नहीं...

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिकी-इजरायली के जारी जंग के बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का संयुक्त सैन्य अभियान उम्मीद से कहीं बेहतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि इजरायल अब पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुन्नी और शिया दोनों ही चरमपंथी हैं, ये लोग पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं। इसलिए हमलोग यह दावा नहीं कर सकते कि यह समस्या खुद ही हल हो जाएगी।
लेबनान सरकार आग से खेल रहे हैं
उन्होंने हिजबुल्लाह को लेकर कहा कि हमने लेबनान सरकार को चेतावनी दी है कि वे आग से खेल रहे हैं। यदि वो हिजबुल्लाह को निहत्था किए बिना उसे काम करने देते रहे तो इसका मतलब है कि वे अपना भाग्य स्वयं बना रहे हैं। यदि वो कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो हम कार्रवाई करेंगे। नेतन्याहू ने कहा कि जमीनी स्तर पर इसे किस तरह से किया जाएगा, इस बारे में मैं विस्तार से नहीं बताऊंगा, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हिजबुल्लाह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
ईरानी शासन दिया बयान
वहीं, ईरानी शासन को लेकर नेतन्याहू ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ईरानी जनता के प्रयासों के बिना शासन को नहीं गिराया जा सकता और हमने उन्हें इस बात की जानकारी दे दी है। हमने उन्हें जानकारी दी कि मदद रास्ते में है। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको यह नहीं बता सकता कि इसका अंत क्या होगा। हम जानते हैं और हम समझते हैं कि आप भी आशा करते हैं कि यह शासन खत्म हो जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो यह बहुत कमजोर हो जाएगा, लेकिन यदि ये खत्म हो जाता है तो समस्या हल हो जाएगी।
मिडिल ईस्ट में बदलाव लाएंगे
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि दुश्मनों और दोस्तों के मामले में मैंने आपसे वादा किया था कि हम पूरे मिडिल ईस्ट को बदल देंगे और इजरायल पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। अब इस बात को सब स्वीकार कर रहा है, जिसमें हमारे पड़ोसी भी शामिल हैं, चाहे वो दुश्मन हों या दोस्त।
अब मोजतबा खामेनेई की जान की कोई गारंटी
पीएम नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर को चेतावनी देते हुए कहा कि मोजतबा खामेनेई की जान की कोई गारंटी नहीं है। इजरायल अब पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गया है। नेतन्याहू ने कहा कि मोजतबा खामेनेई के लिए कोई लाइफ इश्योरेंस नहीं है।




