Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमले किए तेज! कतर ने मिसाइलों से बचने के लिए अपनाया यह उपाय

Aryan
2 March 2026 9:56 AM IST
अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमले किए तेज! कतर ने मिसाइलों से बचने के लिए अपनाया यह उपाय
x
खामेनेई की हत्या को कायरतापूर्ण आतंकवादी कृत्य और खतरनाक व अभूतपूर्व सैन्य वृद्धि बताया गया है

नई दिल्ली। ईरान के तेहरान समेत कई शहरों में बम के धमाके की आवाज लगातार सुनाई दे रही है। पिछले कई दिनों से अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहा है। इन हमलों में बहुत लोगों की जानें जा चुकी हैं। बड़ी संख्या में ईरानी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लगातार हो रहे हमलों से दहशत में आए लोगों ने पलायन करना शुरू किया‌। हमलों के दौरान ईरान के सुप्रीमो अली खामेनेई की मौत के बाद लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में भी कई जगह उनकी मौत को लेकर प्रदर्शन किए गए।

अमेरिका और इस्राइल संयुक्त कार्रवाई कर रहा

अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हवाई हमले किए। आज फिर ईरान की राजधानी तेहरान के विभिन्न हिस्सों में लगातार जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं हैं। हालात लगातार बदल रहे हैं और क्षेत्र में संभावित बड़े संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच हुई गोलीबारी के बाद देश के दक्षिणी हिस्से से लोगों का भारी पलायन शुरू हो गया है। टायर क्षेत्र से बेरूत और उत्तरी लेबनान की ओर बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। नागरिक सुरक्षा दल इस समय सड़क यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं ताकि पलायन सुरक्षित तरीके से हो सके।

53 गांवों और कस्बों के निवासियों को अपने घर खाली करने का आदेश

इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कम से कम 53 गांवों और कस्बों के निवासियों को अपने घर खाली करने का आदेश दिया है, जिससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।कतर ने ईरानी हमलों के जवाब में अपनी सुरक्षा रणनीति में बदलाव किया है। पिछले 48 घंटों में देश ने पैट्रियट डिफेंस सिस्टम तैनात किया था ताकि मिसाइल और ड्रोन को रोक सके, लेकिन इससे गिरते मलबे का खतरा भी बना रहता था। अब कतर के रक्षा मंत्रालय ने फैसला किया है कि लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर मिसाइलों को सीधे शहर दोहा के ऊपर नहीं, बल्कि गल्फ के पानी में नष्ट किया जाएगा

अमेरिकी सेना ने अब ईरान पर अपने हमले और तेज कर दिए

अमेरिकी सेना ने अब ईरान पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं। अमेरिका ने दावा किया कि उसने ईरान की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के मुख्यालय को पूरी तरह मलबे में बदल दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस बड़े हमले की पुष्टि की है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और सुरक्षा परिषद को पत्र भेजकर सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की अमेरिका और इस्राइल द्वारा की गई हत्याओं की निंदा की है। पत्र में खामेनेई की हत्या को कायरतापूर्ण आतंकवादी कृत्य और खतरनाक व अभूतपूर्व सैन्य वृद्धि बताया गया है, जो राष्ट्रों के बीच संवैधानिक और सभ्य आचार के मूल सिद्धांतों पर हमला करती है।

Next Story