
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- US President Donald...
US President Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत ने अमेरिका को ऑफर की जीरो टैरिफ ट्रेड डील

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर में अहम भूमिका निभाई है। इसके बाद फिर ट्रंप ने एक और दावा किया है। दरअसल ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमेरिका को जीरो ट्रैरिफ ट्रेड डील का ऑफर दिया है। अमेरिका ने भारत पर 26 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था। जिसके बाद दोनों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। अब ऐसे में ट्रंप ने यह दावा कर दिया है।
जीरो टैरिफ ट्रेड डील हुई ऑफर- अमेरिका
जानकारी के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि ''भारत ने अमेरिका को जीरो टैरिफ ट्रेड डील ऑफर की है। भारत में कुछ भी बेचना बहुत मुश्किल है, लेकिन वे वॉशिंगटन के साथ जीरो टैरिफ ट्रेड डील करने के लिए तैयार हैं।''
एपल प्लांट को लेकर कही बड़ी बात
ट्रंप ने भारत में एपल के प्लांट को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा "मेरी कल एपल के सीईओ टिम कुक से बात हुई। मैंने उनसे कहा कि आप भारत में एपल के प्लांट न लगाएं। आप अपने प्लांट अमेरिका में लगाएं। भारत अपने हित खुद देख सकता है।" इससे पहले 30 अप्रैल को ट्रंप ने कहा था कि भारत के साथ टैरिफ पर बातचीत बहुत अच्छी चल रही है।
भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर क्या बोला था अमेरिका
भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बीच ट्रंप ने सऊदी अरब की अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान कहा था कि 'कुछ ही दिन पहले, मेरे प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए ऐतिहासिक संघर्षविराम को सफलतापूर्वक करवाया।' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी क्षेत्र की अपनी चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में सऊदी अरब में हैं।
उन्होंने कहा 'मैंने ऐसा करने के लिए काफी हद तक व्यापार का इस्तेमाल किया और मैंने कहा कि साथियो, चलो। एक सौदा करते हैं. चलो कुछ व्यापार करते हैं।' ट्रंप के इस संबोधन के दौरान वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाईं। इस दौरान अरबपति एलन मस्क भी मौजूद थे। सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने भी इसकी सराहना की।