
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अमेरिकी राष्ट्रपति...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा दावा, कहा- रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत, मोदी ने दिया है आश्वासन

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर दिन कोई ना कोई दावा करते हुए नजर आते है। ऐसे में उन्होंने अब कुछ ऐसा कह दिया है जिससे दुनियाभर में हलचल मच गई है। दरअसल ट्रंप ने दावा किया है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि उनका देश रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। हालांकि ट्रंप के बयान की भारत सरकार ने पुष्टि नहीं की है। बता दें कि उनका दावा है कि यह कदम यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए मॉस्को पर दबाव बनाने के ट्रंप के प्रयासों को बल देगा। ट्रंप ने कहा कि तेल नहीं मिलेगा। वह तेल नहीं खरीद रहे हैं।
रूस से कोई तेल खरीद नहीं होगी...'
ट्रंप ने यह टिप्पणी अमेरिकी राजदूत नामित सर्जियो गोर और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हालिया मुलाकात से संबंधित एक सवाल के जवाब में दी। ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, 'मोदी एक महान व्यक्ति हैं। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि रूस से कोई तेल खरीद नहीं होगी। वह तुरंत ऐसा नहीं कर सकते।' ट्रंप ने आगे कहा कि 'यह थोड़ी लंबी प्रक्रिया है, लेकिन यह प्रक्रिया जल्द ही खत्म होने वाली है।' उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर भारत रूस से तेल नहीं खरीदता है, तो इससे मॉस्को को अलग-थलग करना बहुत आसान हो जाएगा।
भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार
बता दें कि चीन के बाद भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। इसी बात से नाराज होकर ट्रंप ने अगस्त में भारत पर टैरिफ बढ़ा दिया था।
भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया तो क्या होगा
अगर भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया तो इससे भारत का वादा वैश्विक ऊर्जा कूटनीति में एक संभावित मोड़ साबित होगा, क्योंकि यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच वाशिंगटन, मॉस्को के तेल राजस्व को रोकने के प्रयासों को तेज कर रहा है। साथ ही साथ भारत और रूस के रिश्ते पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।