Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा! भारत-पाक जंग में 4-5 लड़ाकू विमान मार गिराए गए, कांग्रेस ने उठाया सवाल, जानें क्या कहा

Shilpi Narayan
19 July 2025 11:13 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा! भारत-पाक जंग में 4-5 लड़ाकू विमान मार गिराए गए, कांग्रेस ने उठाया सवाल, जानें क्या कहा
x
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर यह भी दावा किया कि दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्धविराम में मध्यस्थता की थी।

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि मई महीने में भारत- पाक के बीच जंग के दौरान 4-5 लड़ाकू विमान मार गिराए गए। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर यह भी दावा किया कि दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्धविराम में मध्यस्थता की थी।

पांच जेट विमानों को मार गिराया गया

दरअसल, व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान यह टिप्पणी की है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि ये लड़ाकू विमान भारत के थे या पाकिस्तान के। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वास्तव में विमानों को हवा में मार गिराया जा रहा था। पांच, पांच, चार या पांच, लेकिन मुझे लगता है कि वास्तव में पांच जेट विमानों को मार गिराया गया।

इस दावे को चीफ ऑफ डिफेंस ने किया खारिज

हालांकि ट्रंप के इस दावे को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने खारिज कर दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि युद्ध के दौरान कुछ लड़ाकू विमान गिराए गए थे। जनरल चौहान ने कहा कि नुकसान संघर्ष के शुरुआती चरणों में हुआ था, लेकिन सशस्त्र बलों ने अपनी गलतियों को तुरंत सुधार लिया और पाकिस्तान पर फिर से हमला किया।

ट्रंप लगातार ये बात दोहरा रहे हैं और नरेंद्र मोदी खामोश हैं

बता दें कि ट्रंप के दावे पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। कांग्रेस ने ट्रंप का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ट्रंप ने कहा- भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध में 5 जेट गिराए गए। इसके साथ ही 24वीं बार कहा कि मैंने व्यापार की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान की वॉर रुकवा दी। ट्रंप लगातार ये बात दोहरा रहे हैं और नरेंद्र मोदी खामोश हैं। नरेंद्र मोदी ने व्यापार के लिए देश के सम्मान से समझौता क्यों किया?

Next Story