Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पत्नी को घुमाने के बहाने पति ने बुलाया, होटल में ठहरी NRI बीवी की धारदार हथियार से काटा गला, जानें पूरा मामला

Aryan
20 Jan 2026 4:11 PM IST
पत्नी को घुमाने के बहाने पति ने बुलाया, होटल में ठहरी NRI बीवी की धारदार हथियार से काटा गला, जानें पूरा मामला
x
पुलिस जांच में पता चला है कि मनदीप सिंह ने होटल के कमरे में ही पत्नी पर धारदार औजार से कई बार हमला किया। वहीं, प्रभजोत के पेट और गर्दन पर गंभीर घाव के निशान मिले।

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल एक पति ने एनआरआई महिला की होटल में हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के गंगानगर से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शख्स ने अपनी पत्नी को घुमाने ले जाने का बहाने होटल में बुलाया, फिर वहीं उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। अब आरोपी को अमृतसर की अदालत में पेश किया गया है, जहां पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर रखा है।

दरवाजा खटखटाने पर नहीं हुई प्रतिक्रिया

बता दें कि यह घटना अमृतसर के एक प्रतिष्ठित होटल में हुई। लेकिन होटल स्टाफ को तब शक हुआ जब आरोपी देर तक कमरे में लौटकर नहीं आया। कर्मचारियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। एक महिला का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था।

ऑस्ट्रिया की निवासी थी महिला

जानकारी के मुताबिक, मृतका प्रभजोत कौर मूल रूप से गुरदासपुर की रहने वाली थी और अपने पति मनदीप सिंह ढिल्लों के साथ ऑस्ट्रिया में रहती थी। दोनों एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने भारत आए थे। महज आठ दिन पहले ही वे विदेश से आए थे। किसी को आभास नहीं था कि यह यात्रा प्रभजोत की आखिरी यात्रा होगी।

गर्दन पर घाव के गंभीर निशान मिले

पुलिस जांच में पता चला है कि मनदीप सिंह ने होटल के कमरे में ही पत्नी पर धारदार औजार से कई बार हमला किया। वहीं, प्रभजोत के पेट और गर्दन पर गंभीर घाव के निशान मिले। पुलिस ने हत्या को पूर्व–नियोजित बताया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

परिजनों ने दी जानकारी

मृतका प्रभजोत के भाई लवप्रीत सिंह ने कहा कि उसकी बहन की शादी सात साल पहले अमृतसर के जेठूवाल गांव के मनदीप सिंह से हुई थी। शादी के बाद प्रभजोत पति के साथ ऑस्ट्रिया चली गई और तब से दोनों विदेश में रह रहे थे। दोनों का रिश्ता सामान्य लग रहा था, इस तरह के बड़े विवाद की जानकारी किसी को नहीं थी। जानकारी के अनुसार, असली तनाव की वजह मनदीप का शक था। उसे लगता था कि प्रभजोत का किसी अन्य पुरुष से संबंध है। इस शक की वजह से दोनों में अक्सर झगड़े होते रहते थे।

दोनों का है एक बेटा

गौरतलब है कि प्रभजोत का छह महीने का एक बेटा है। परिवार इस हादसे से शोकग्रस्त हैं। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस पूछताछ कर रही कि हत्या के पीछे क्या कारण थे।

Next Story