
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Vaani Kapoor: वाणी...
Vaani Kapoor: वाणी कपूर ने परिवार संग मनाया जन्मदिन, शेयर किया प्यारा पोस्ट, तो सेलेब्स ने किए प्यारे कमेंट्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे में वाणी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने परिवार के साथ प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं और एक भावुक नोट भी लिखा। जिसके बाद उनके फैंस और कई सेलेब्स ने प्यारे कमेंट्स किए।
वाणी का पोस्ट
वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ बिताए समय की कई बेहतरीन तस्वीरें शेयर कीं। किसी तस्वीर में वाणी बिल्कुल कूल अंदाज में नजर आई। वह कैंडल बुझाती दिखाई दीं। इन शानदार तस्वीरों और वीडियोज के साथ वाणी ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन जल्दी आ गया, सबसे अच्छे लोगों के साथ'। वैसे वाणी कपूर अपना जन्मदिन 23 अगस्त को मनाएंगी।
सेलेब्स और फैंस ने किए प्यारे कमेंट्स
बता दें कि वाणी की इस शानदार पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने प्यारे कमेंट्स किए। एक्ट्रेस अनुष्का रंजन ने लिखा, 'बहुत ज्यादा प्यारा', साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना ने लिखा, 'हाहा बहुत प्यारा वाणी', एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भगवान भला करे', एक और फैन ने लिखा, 'खूबसूरत लुक', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन पर इतना सुंदर उत्सव।'
वाणी कपूर का करियर
वाणी कपूर ने 2013 में यशराज फिल्म्स की 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। वाणी ने 'बेफिक्रे', 'वॉर', 'शमशेरा' और 'रेड 2' जैसी फिल्मों में काम किया है। इससे पहले, उन्होंने मॉडलिंग और होटल इंडस्ट्री में भी काम किया था। हाल ही में वाणी 'मंडला मर्डर्स' सीरीज में नजर आईं।