
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- वाणी कपूर ने सिंगर हनी...
वाणी कपूर ने सिंगर हनी सिंह के गाने में मचाया तहलका! समुद्र, स्विमिंग पूल, घोड़े के अस्तबल देख आ जाएगा मजा

मुंबई। सिंगर हनी सिंह ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। उन्होंने अपने गाने से तहलका मचा रखा है। वहीं इस बार एक्ट्रेस वाणी कपूर और एपी ढिल्लों के साथ गाना 'आदत' लेकर आए हैं। 3 मिनट 42 सेकंड के वीडियो में हनी सिंह गाना गा रहे हैं और वाणी कपूर के साथ डांस भी कर रहे हैं।
वाणी कपूर ने गाने में कई बेहतरीन आउटफिट में डांस किया है। गाने में वह कभी एपी ढिल्लों के साथ डांस कर रही हैं तो कभी हनी सिंह के साथ डांस कर रही हैं। गाने में समुद्र, स्विमिंग पूल, घोड़े के अस्तबल और शानदार घर नजर आए हैं।
'आदत' के लिरिक्स हनी सिंह, एपी ढिल्लों और शिंदा कहलों ने लिखे हैं। विनोद वर्मा ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। गाने के वीडियो के निर्देशक मिहिर गुलाटी हैं। इसे इंस्टाग्राम के अलावा यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है।
वाणी कपूर ने साल 2017 में रिलीज हुए गाने 'मैं यार मनाना नी' में शानदार डांस किया था। आखिरी बार उन्हें बॉलीवुड की फिल्म 'रैड 2' में देखा गया था। वह फिल्म 'अबीर गुलाल' में भी नजर आईं, हालांकि यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई थी। जल्द ही वह फिल्म 'बदतमीज गिल' का हिस्सा होंगी।




