
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- वैलेंटाइन हुआ...
वैलेंटाइन हुआ लहूलुहान: पिस्टल की गोलियों ने 15 साल के रिलेशनशिप को किया खामोश, नोएडा में मिली युवक-युवती की लाश का मामला

नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे पर किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्यार का इतना खौफनाक अंत होगा। बता दें कि दिल्ली से सटे नोएडा में एक कार में युवक-युवती की डेथ मिस्ट्री में अब कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। कार में युवक और युवती की गोली लगी लाश मिलने के बाद पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पिछले करीब 15 साल से रिश्ते में थे और शादी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था
मृतकों की पहचान
जानकारी के मुताबिक मृत युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जो नोएडा सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वहीं युवक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे और रिलेशनशिप में थे। जांच में सामने आया है कि दोनों एक दिन पहले ही अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे। दोनों के परिवारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसी बीच नोएडा में एक कार के अंदर दोनों के शव मिले। मौके पर युवक के हाथ में पिस्टल मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहले युवती को गोली मारी गई और बाद युवक ने खुद को गोली मार ली।
15 साल से रिलेशनशिप में थे दोनों
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने युवती को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने लिखा था कि दोनों पिछले 15 से रिलेशनशिप में थे। युवक का दावा था कि युवती ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही थी। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से मिले सबूतों की जांच की जा रही है।




