Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Vande Mataram Discussion: प्रियंका ने मोदी को दिया जवाब, कहा- वंदे मातरम उन्हीं उम्मीद की गुहार है जिसे आपका शासन ठुकरा रहा है

Shilpi Narayan
8 Dec 2025 4:46 PM IST
Vande Mataram Discussion: प्रियंका ने मोदी को दिया जवाब, कहा- वंदे मातरम उन्हीं उम्मीद की गुहार है जिसे आपका शासन ठुकरा रहा है
x

नई दिल्ली। लोकसभा में आज वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा हो रही है। इस मौके पर स्वतंत्रता आंदोलन में इस देशभक्ति गीत की भूमिका और भारत की सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा की जा रही है। लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा के लिए 10 घंटे का वक्त तय किया गया है। लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वंदे मातरम से साहस की याद आती है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् आत्मा का हिस्सा है। उन्होंने कहा वंदे मातरम् पर बहस की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा वंदे मातरम् से साहस की याद आती है।

पीएम मोदी भाषण बहुत अच्छा देते हैं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में कहा कि वंदे मातरम पर बहस की क्या जरूरत है। सरकार जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। बंगाल चुनाव के कारण वंदे मातरम पर बहस हो रही है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी भाषण बहुत अच्छा देते हैं। एक कला उनमें और है कि तथ्यों को कैसे जनता के सामने पेश किया जाए। मैं जनता की प्रतिनिधि हूं, कलाकार नहीं हूं। वे (पीएम मोदी) भाषण अच्छा देते हैं, लेकिन तथ्यों में कमजोर हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि हिम्मत है तो सरकार पेपरलीक पर बात करे. बेरोजगारी, गरीबी, प्रदूषण पर बहस कीजिए।

सरकार इस देश की वर्तमान स्थिति को छुपाना चाहती है

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि संसद में इस समय ये चर्चा इसलिए कराई गई, क्योंकि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, देश के लिए कुर्बानियां दीं, ये सरकार उन पर नए आरोप लादने का मौका चाहती है। ऐसा कर मोदी सरकार देश का ध्यान जनता के जरूरी मुद्दों से भटकाना चाहती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम आपकी विचारधारा से लड़ते रहेंगे। सरकार इस देश की वर्तमान स्थिति को छुपाना चाहती है। बड़े-बड़े शहरों में प्रदूषण है लेकिन हम इस सदन में बैठकर छोटी बात कर रहे हैं।

Next Story