
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- वीरू को अंतिम समय में...
वीरू को अंतिम समय में इस खास जगह से था लगाव, 100 एकड़ के फार्म हाउस में रहते थे अकेले, जानें क्यों

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने आज आखिरी सांस ली और पंचतत्व में विलीन हो गए। बॉलीवुड के ही-मेन अब दुनिया को छोड़कर चले गए और अपने पीछे कभी न भूलने वाली यादें छोड़ गए। 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र की जिंदादिली लोगों का दिल जीत लेती थी। उनका आखिरी वक्त अपने जुहू स्थित बंगले पर बीता, जहां उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी साथ थे। लेकिन धर्मेंद्र को अपने फॉर्म हाउस से बहुत प्यार था।
किसान जैसी जिंदगी जीना था पसंद
बता दें कि धर्मेंद्र अपने फार्म हाउस से फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते थे। आखिरी वक्त में धर्मेंद्र ने एकदम किसान जैसी जिंदगी जीना शुरू कर दिया था। वो फार्म पर कभी ट्रेक्टर चलाते दिखते थे तो कभी सब्जियां और फल तोड़ते हुए नजर आते थे। धर्मेंद्र का फार्म हाउस करीब 100 एकड़ में फैला है जिसमें स्विमिंग पूल और एक्वा थेरेपी एरिया जैसी सुविधाएं हैं।
धर्मेंद्र को ऑर्गेनिक खेती का शौक था
दरअसल, फार्म हाउस पर जिम और दूसरी सुविधाएं भी हैं। शहर की जिदगी से दूर रहने के लिए ये उसकी पसंदीदा जगह थी। उनके फार्म हाउस में कई गाय-भैंस भी हैं। वहीं किसान परिवार से आने वाले धर्मेंद्र को ऑर्गेनिक खेती का शौक था। जिसे वह अपने फार्महाउस में करते थे। अपने फार्म में वो कई तरह की ऑर्गेनिक सब्जियां उगाते थे और सालों से ऐसा करते आ रहे थे। मुंबई की भीड़ से दूर यहां सुकून के पल बिताना धर्मेंद्र को सबसे ज्यादा पसंद थे।




