Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण! इस मशहूर गायिका का नाम भी पद्म अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल...

Aryan
25 Jan 2026 7:00 PM IST
दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण! इस मशहूर गायिका का नाम भी पद्म अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल...
x
सरकार ने धर्मेंद्र को सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए यह सम्मान प्रदान देने का फैसला लिया


मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकर स्व. धर्मेंद्र देओल को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। आज यानी रविवार को सरकार ने पद्मा अवॉर्ड की घोषणा की है। सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा यह सम्मान प्रदान देने का फैसला लिया गया। वहीं, इस लिस्ट में कई और नाम हैं जिनमें मशहूर गायिका अलका याग्निक का भी नाम शामिल है।

131 विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित

इस साल देश की 131 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि नामों की घोषणा हो गई है। साल 2026 के लिए 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा की गई है।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

गौरतलब है कि 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हो गया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी और एक्शन की छवि से दशकों तक दर्शकों के दिलों में राज किया। धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे थे। उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' इसी साल एक जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में वो अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार में नजर आए।


Next Story