Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बॉलीवुड के दिग्गज...
मुख्य समाचार
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में ली अंतिम सांस, घर में दोपहर 1 बजे हुआ निधन
Shilpi Narayan
24 Nov 2025 1:31 PM IST

x
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। धर्मेंद्र 89 साल के थे। ही-मैन के नाम से मशहूर एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें घर ले जाया गया था। घर से ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चल रहा था। फिलहाल देओल परिवार की ओर से अधिकारिक पुष्टि नही की गई है।
उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी
धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर, 2025 को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल एडमिट करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।10 नवंबर उनकी तबीयत गंभीर हो गई। उनका पूरा परिवार उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचा। हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल और राजवीर देओल, अभय देओल सभी हॉस्पिटल पहुंचे थे।
Next Story




