
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- विजय देवरकोंडा और...
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने फैंस को दिया सरप्राइज! ‘रणबाली’ के मेकर्स ने जारी की 'ओ मेरे साजन' की पहली झलक

मुंबई। साउथ और सभी फैंस के चहेते कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के दो दिन बाद ही एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल आगामी फिल्म ‘रणबाली’ के मेकर्स ने विजय-रश्मिका का नया पोस्टर जारी करते हुए, पहले गाने 'ओ मेरे सजन' की भी झलक दिखाई है। इसमें विजय और रश्मिका की शादी दिखाई गई है, जिसमें विजय-रश्मिका के बीच की केमिस्ट्री ने सभी को दिल जीत लिया।
गाने में दिखा प्यार
बता दें कि 1 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत दोनों की शादी के बाद गृह प्रवेश से होती है। जहां रणबाली और जयम्मा की आरती उतारी जाती है। इसके बाद जयम्मा कलश को ढुलकाकर घर में प्रवेश करती हैं। इसके बाद वीडियो में पति-पत्नी के बीच के सौम्य प्रेम और रोमांस को दिखाया जाता है। वीडियो के अंत में मेकर्स ने विजय और रश्मिका को शादी की शुभकामनाएं भी दी हैं। बता दें कि इस गाने में श्वेता मोहन और जावेद अली ने आवाज दी है। जबकि संगीत अजय-अतुल का है। वहीं गाने के बोल क्षितिज पटवर्धन ने लिखे हैं। अभी सिर्फ गाने की झलक सामने आई है।
इस दिन रिलीज होगी ‘रणबाली’
यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित है। फिल्म में विजय देवरकोंडा 'रणबाली' के किरदार में हैं और रश्मिका मंदाना 'जयम्मा' के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में विलेन की भूमिका में हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू नजर आएंगे। यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




