Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

विजय देवरकोंडा का घर लाइट्स से जगमगाया! रश्मिका संग लेंगे सात फेरे, उदयपुर वेडिंग डेट और रिसेप्शन डिटेल्स लीक

Anjali Tyagi
19 Feb 2026 4:00 PM IST
विजय देवरकोंडा का घर लाइट्स से जगमगाया! रश्मिका संग लेंगे सात फेरे, उदयपुर वेडिंग डेट और रिसेप्शन डिटेल्स लीक
x



मुंबई। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें इस समय सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए शादी के कार्ड और हालिया गतिविधियों के आधार पर ये खबर पक्की मानी जा रही है। बता दें कि 26 फरवरी को उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर सकते है। खबरे हैं कि कपल की इंटीमेट वेडिंग में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। वहीं विजय देवरकोंडा के हैदराबाद वाले घर लाइटों से जगमगा उठा है।


वायरल हो रहे निमंत्रण पत्र के अनुसार, यह जोड़ी 26 फरवरी, 2026 को शादी के बंधन में बंधेगी। यह उत्सव 24 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है। शादी के बाद 4 मार्च, 2026 (बुधवार) को हैदराबाद के ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जा सकता है।


वहीं शादी राजस्थान के उदयपुर में एक भव्य पैलेस में होगी। सूत्रों के अनुसार, यह समारोह संभवतः उदयपुर के बाहरी इलाके में स्थित 'द मेमेंटोस बाई आईटीसी होटल्स' में हो सकता है। यह एक निजी और इंटीमेट इवेंट होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। रिपोर्टों के अनुसार, शादी में तेलुगु और कूर्गी दोनों रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा।


विजय देवरकोंडा का हैदराबाद स्थित घर लाइटों और फूलों से सज चुका है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी और रिसेप्शन के दौरान मीडिया कवरेज पर सख्त पाबंदी रहने की खबर है, हालांकि बाद में मीडिया के लिए एक अलग 'प्रेस मीट' रखी जा सकती है।


चर्चा है कि इस जोड़े ने 3 अक्टूबर, 2025 को विजय के हैदराबाद स्थित आवास पर सगाई कर ली थी।

Next Story