Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Vijay Rashmika Wedding: पूल पार्टी-वॉलीबॉल मैच से कैंडललाइट डिनर तक, रश्मिका-विजय की प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें आईं सामने

Anjali Tyagi
24 Feb 2026 3:00 PM IST
Vijay Rashmika Wedding: पूल पार्टी-वॉलीबॉल मैच से कैंडललाइट डिनर तक, रश्मिका-विजय की प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें आईं सामने
x



मुंबई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन उदयपुर के ITC मेमेंटोस (ITC Mementos) रिसॉर्ट में शुरू हो चुके हैं। बता दें कि यह कपल 26 फरवरी, 2026 को शादी के बंधन में बंधेगा। हाल ही में इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को कंफर्म करते हुए फैंस को दिल से ट्रिब्यूट दिया और उन्होंने अपनी शादी का नाम “द वेडिंग ऑफ विरोश” रखा है, हालांकि कपल ने ऑफिशियली शादी की तारीख या वेन्यू के बारे में नहीं बताया है।


रश्मिका-विजय की शादी को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं बीते दिन ये जोड़ी शादी करने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने के बाद पहली बार उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे।


विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ पूल वॉलीबॉल खेलते हुए तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वॉलीबॉल नेट के पीछे खिलाड़ियों के सिल्हूट नजर आ रहे हैं।


रश्मिका ने एक खास डिनर टेबल की झलक दिखाई, जिसमें जापानी व्यंजनों का मेन्यू कार्ड नजर आ रहा है। टेबल को गुलाबी लिली के फूलों, हरे सेब और अंगूरों से सजाया गया है। दोस्तों और परिवार के लिए एक शानदार कैंडल लाइट डिनर का आयोजन किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


रश्मिका-विजय की पहली मुलाकात साल 2018 में गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई और दर्शकों को भी इस जोड़ी की केमिस्ट्री खूब पसंद आई। फिल्म की सफलता ने उन्हें तेलुगु सिनेमा की सबसे फेवरेट ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक बना दिया।


इसके बाद वे डियर कॉमरेड में फिर से साथ आए, जिससे एक ज़बरदस्त जोड़ी के तौर पर उनकी पॉपुलैरिटी और पक्की हो गई। जहां उनकी परफॉर्मेंस ने दिल जीता, वहीं उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती ने फैंस को हमेशा बांधे रखा।

Next Story