Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

एक बार फिर प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, यह सुनकर भावुक हो गई अनुष्का

Anjali Tyagi
17 Feb 2026 1:35 PM IST
एक बार फिर प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, यह सुनकर भावुक हो गई अनुष्का
x

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर व‍िराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आज एक बार फिर वृंदावन पहुंचकर प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। यह कपल सुबह करीब 5:30 बजे वृंदावन के 'केली कुंज आश्रम' पहुंचा, जहाँ उन्होंने जमीन पर बैठकर सादगी के साथ महाराज जी का सत्संग सुना और लगभग एक घंटे तक उनसे आध्यात्मिक चर्चा की।

सादगी और भक्ति

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विराट और अनुष्का को जमीन पर बैठकर हाथ जोड़कर महाराज जी के प्रवचन सुनते देखा गया। इस दौरान अनुष्का काफी भावुक भी नजर आईं。प्रेमानंद महाराज ने उन्हें अपने काम को 'भगवान की सेवा' समझने, विनम्र रहने और निरंतर नाम जप करने की सलाह दी। महाराज जी ने विराट से उनके मन की प्रसन्नता के बारे में भी पूछा।

तीसरी मुलाकात

रिपोर्टों के अनुसार, पिछले एक साल में विराट और अनुष्का की महाराज जी से यह तीसरी मुलाकात है। प‍िछले साल 2025 में विराट और अनुष्का ने तीन बार वृंदावन का दौरा किया था। इससे पहले जनवरी में भी विराट, अनुष्का और उनके बच्चे प्रेमानंद जी का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे। वहीं, मई महीने में विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक एक दिन बाद भी दोनों ने महाराज जी से मुलाकात की थी. इसके बाद वो द‍िसंबर में भी पहुंचे थे।

दीक्षा के संकेत

बता दें कि मुलाकात के दौरान दोनों के गले में तुलसी की कंठी माला देखी गई, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने औपचारिक रूप से दीक्षा ले ली है।

आगामी IPL 2026 में नजर आएंगे विराट

फरवरी 2026 के मध्य तक की विराट कोहली लंदन में समय बिताने के बाद भारत (मुंबई) लौटे थे। अब वे आगामी IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे, जो इस बार अपने खिताब ड‍िफेंड करने के लिए तैयार है। कोहली हाल ही में भारत और न्यूलीलैंड के बीच हुई सीरीज में खेलते दिखे थे। यहां उन्होंने 3 मैचों में 240 रन 80 के एवरेज और 105.26 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे।

Next Story