Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मुसीबत में घिरे विराट कोहली, वन 8 कम्यून के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Shilpi Narayan
2 Jun 2025 12:14 PM IST
मुसीबत में घिरे विराट कोहली, वन 8 कम्यून के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
x
पब पर COTPA अधिनियम की धारा 4 और 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है,

नई दिल्ली। क्रिकेटर विराट कोहली की आईपीएल टीम फाइनल खेलने वाली है। यह विराट के लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशी में से एक है। वहीं दूसरी तरफ किंग कोहली मुसीबत में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल,बेंगलुरु में क्रिकेटर कोहली के पब वन 8 कम्यून के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने FIR की है। यह पब बेंगलुरु के रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित है।

धूम्रपान के लिए सख्त नियम किए थे निर्धारित

बता दें कि कब्बन पार्क पुलिस ने विराट कोहली के वन 8 कम्यून पब और रेस्टोरेंट के खिलाफ COTPA अधिनियम (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के उल्लंघन के लिए बेंगलुरु में मामला दर्ज किया है। पब पर COTPA अधिनियम की धारा 4 और 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि रेस्टोरेंट में लिए कोई नो स्मोकिंग जोन नहीं है। बताया तो यह भी जा रहा है कि पब में धूम्रपान क्षेत्र को लेकर जरूरी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इस अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के लिए सख्त नियम निर्धारित किए थे और इनका पालन न करना कानूनी अपराध माना जाता है।

पहले भी हुई थी एफआईआर दर्ज

वहीं ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी वन 8 कम्यून को कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। पिछले साल जून में भी इस पर एफआईआर दर्ज की गई थी। बेंगलुरु महानगर पालिका ने भी दिसंबर में रेस्टोरेंट को अग्निशमन विभाग से एनओसी न लेने के लिए नोटिस जारी किया था।

इस पब की ब्रांचें दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, कोलकाता, गुरुग्राम जैसे शहरों में हैं। दिसंबर 2023 में इस रेस्टोरेंट को बेंगलुरु में खोला गया था।

Next Story