
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- RCB की जीत में झूमे...
RCB की जीत में झूमे विराट कोहली! WPL चैंपियन बनने पर स्मृति और टीम को यूं दी बधाई...

नई दिल्ली। विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) का खिताब जीतने पर सोशल मीडिया पर एक भावुक और प्रेरणादायक संदेश साझा किया। आरसीबी ने 5 फरवरी को खेले गए फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर अपना दूसरा WPL खिताब जीता।
कोहली ने किया पोस्ट
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए स्मृति मंधाना और उनकी टीम को बधाई देते हुए लिखा- एक बार फिर चैंपियन। RCB का झंडा ऊंचा रखा और यह कुछ ऐसा है जिस पर आप सभी गर्व कर सकते हैं। स्मृति और पूरी टीम और मैनेजमेंट टीम को इस शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। आप लोग निश्चित रूप से इसके हकदार हैं (You guys deserve this undoubtedly)। इस पल का आनंद लें और हमारे शानदार फैंस के प्यार को महसूस करें।
ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इस जीत के साथ ही RCB फ्रेंचाइजी के पास अब पुरुष (IPL 2025 विजेता) और महिला दोनों प्रमुख ट्रॉफी एक साथ हैं।
कैसा रहा मैच
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 203 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। दिल्ली की कप्तान जेमिमा ने 37 गेंदों में 57 रनों की कमाल पारी खेली थी. लौरा वोलवार्ड (44) और लिजेल ली (37) ने भी अच्छी पारी खेली। आरसीबी की शुरुआत खराब हुई थी, ग्रेस हैरिस (9) दूसरे ही ओवर में आउट हो गई थी। लेकिन उसके बाद आई जॉर्जिया वोल ने स्मृति मंधाना के साथ तेज गति से पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी हुई. जॉर्जिया ने 54 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 79 रन बनाए। अंतिम समय में स्मृति मंधाना के विकेट गिरने के बाद दिल्ली के लिए कुछ उम्मीद जगी थी।
स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 3 छक्के और 12 चौकों की मदद से 87 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राधा यादव का कैच ड्राप करना दिल्ली को भारी पड़ा, अंतिम ओवर में आरसीबी ने लक्ष्य को हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की।




