
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- विवियन डीसेना दूसरी...
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने नन्हे शहजादे को दिया जन्म

मुंबई। टीवी के स्टार एक्टर और बिग बॉस 18 के रनर अप रहे विवियन डीसेना के घर में फिर से किलकारियां गुंजी है। दरअसल विवियन डीसेना एक बार फिर से पिता बने हैं। पत्नी नूरान अली ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि विवियन डीसेना अपनी पर्सनल लाइफ में प्राइवेसी रखते हैं, इसलिए किसी को भी खबर नहीं थी कि नूरान अली प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि विवियन और नूरान की पहले से एक बेटी है, जिसके बाद कपल को एक बेटा हुआ है। इस खुशखबरी को विवियन डीसेना ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फैंस को किया हैरान
विवियन डीसेना अपने दमदार अभिनय कौशल के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। आज यानी सोमवार को विवियन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सबको हैरान कर दिया। लेकिन इस खबर से फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई। विवियन और नूरान दूसरी बार पेरेंट बन गए हैं।
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता
विवियन ने पोस्ट में लिखा कि कुछ समय के लिए लोगों की नजरों से ओझल हो गया था। किसी वजह से नहीं, कुछ कहानियों का ऐलान नहीं किया जाता है, इनमें जिया जाता है। हमारा साम्राज्य अब बड़ा हो गया है और इस बार प्रिंस है। इस पोस्ट के साथ विवियन डीसेना हैशटैग में बेबी बॉय और न्यूज बिगनिंग लिखा है।




