Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, अक्षय कुमार समेत कई सेलिब्रिटी ने वोट किया

Aryan
15 Jan 2026 9:22 AM IST
महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, अक्षय कुमार समेत कई सेलिब्रिटी ने वोट किया
x
अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है तो हमें डायलॉगबाजी नहीं करनी चाहिए और यहां आकर वोट करना चाहिए। अक्षय कुमार

मुंबई। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। अभिनेता अक्षय कुमार समेत कई सेलिब्रिटी ने वोट किया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव में 227 सीटों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ। शाम 5:30 बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे। चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।

वोटों की गिनती 16 जनवरी को मुंबई भर में

मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनावों की निगरानी और मतगणना के लिए मुंबई भर में 25,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मुंबई में 10,231 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे 1.03 करोड़ वोटर हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव में 227 सीटों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। वोटों की गिनती 16 जनवरी को मुंबई भर में 23 नामित केंद्रों पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) की देखरेख में की जाएगी। मुंबई भर में कुल 10,231 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं और 64,375 अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

अभिनेता अक्षय कुमार ने वोट किया

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मतदान शुरू होते ही नागपुर के महाल इलाके के भाउजी दपतारी एनएमसी स्कूल में बने मतदान केंद्र में वोट डाला। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने बीएमसी चुनाव के लिए वोट डाला। वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए शाइना एनसी ने कहा, 'मां मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक की कृपा से मतदान शुरू हो गया है।

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भी मुंबई में निकाय चुनाव के लिए वोट डाला। अक्षय कुमार ने मतदान शुरू होते ही मुंबई के गांधी शिक्षण भवन में बने मतदान केंद्र में मतदान किया। मतदान के बाद अक्षय कुमार ने लोगों से मतदान की अपील की और कहा, 'आज बीएमसी चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। मुंबईकर होने के नाते आज के दिन रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में वोट करें।

Next Story