
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बांग्लादेश में आम...
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी! युवा वोटर उत्साहित, NCP का दावा- सरकार बनाएंगे...

नई दिल्ली। बांग्लादेश में आज 13वें आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद यह पहला राष्ट्रीय चुनाव है, जिसमें करीब 12.7 करोड़ मतदाता अपनी अगली सरकार चुनेंगे। बता दें कि कुल 51 राजनीतिक दल इस चुनाव में भाग ले रहे हैं। मुख्य मुकाबला पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच है। अवामी लीग इस चुनाव में शामिल नहीं है।
NCP का गठबंधन और दावा
छात्र आंदोलन से निकली नई पार्टी नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) ने जमात-ए-इस्लामी के साथ मिलकर 'गणतांत्रिक संगस्कार जोट' (11-दलीय गठबंधन) बनाया है। एनसीपी के 27 वर्षीय नेता नाहिद इस्लाम ने गठबंधन की जीत पर पूरा भरोसा जताया है। उनका दावा है कि उनका गठबंधन एक नई राजनीतिक व्यवस्था और सुधारों के साथ सरकार बनाएगा।
तारिक रहमान ने किया मतदान
बीएनपी चेयरमैन तारिक रहमान ने ढाका के गुलशन इलाके के गुलशन मॉडल स्कूल एंड कॉलेज सेंटर बूथ पर वोट डाला। तारिक रहमान ढाका-17 और बोगुरा-6 सीट से उम्मीदवार हैं और प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं।
युवा वोटर उत्साहित
मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे तक चलेगा। कुल 300 संसदीय सीटों में से 299 पर वोट डाले जा रहे हैं (एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण एक सीट पर चुनाव स्थगित है)। बता दें कि इन चुनावों में युवा वोटर उत्साहित नजर आ रहे है।
रेफरेंडम (जनमत संग्रह)
चुनाव के साथ-साथ मतदाता 'जुलाई चार्टर' पर भी मतदान कर रहे हैं, जो भविष्य के संवैधानिक सुधारों का आधार तय करेगा। पूरे देश में कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है, खासकर ढाका जैसे शहरों में रैपिड एक्शन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।




