Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होंगे मतदान, जानें पांचों राज्यों का क्या है इलेक्शन शेड्यूल

Aryan
15 March 2026 7:39 PM IST
असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होंगे मतदान, जानें पांचों राज्यों का क्या है इलेक्शन शेड्यूल
x
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जाएगा। हांलाकि, चुनाव का शेड्यूल जारी हो जाने के बाद इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग आज यानी रविवार को पांच राज्यों-केंद्र शासित प्रदेश (पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी) के चुनावों का पूरे शेड्यूल की घोषणा कर दी है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुई चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ ही चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी उपस्थित रहे।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगा मतदान

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा, जबकि पिछली बार वहां 8 चरणों में मतदान हुआ था। वहीं, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक चरण में ही वोट डाले जाएंगे।

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में 9 अप्रैल को होगा मतदान

असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरण में चुनाव होगा। पहले चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।

चुनाव के नतीजे की घोषणा

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जाएगा। हांलाकि चुनाव का शेड्यूल जारी हो जाने के बाद इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

पांचों राज्यों में कुल 17.4 करोड़ हैं मतदाता

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि पांचों राज्यों-केंद्रशासित प्रदेश में कुल 17.4 करोड़ मतदाता हैं, जबकि यहां सीटों की कुल संख्या 824 है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव को लेकर कहा कि पोलिंग स्टेशन के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसे मतदान केंद्र के बाहर ही रखना पड़ेगा।

वहीं इन सभी 5 राज्यों में पिछली बार चुनाव की तारीखों का ऐलान 26 फरवरी 2021 को किया गया था। उस वक्त पश्चिम बंगाल में 8 फेज में वोटिंग हुई थी। असम में 3 चरणों में मतदान हुआ था जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 1 चरण में वोट डाले गए थे। बता दे कि इन पांचों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है।


Next Story