
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- असम, केरल और पुदुचेरी...
असम, केरल और पुदुचेरी में नौ अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल, पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा

नई दिल्ली। असम, केरल और पुदुचेरी में नौ अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल, पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च) को चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। सभी राज्यों के चुनाव नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग यह जिम्मेदारी एसआईआर के जरिए निभाता आया है। चुनाव को प्रभावित करने वाले किसी भी कदम को चुनाव आयोग बर्दाश्त नहीं करेगा
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव
पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। असम, केरल, पुदुचेरी और तमिलनाडु में एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पहले चुनाव आठ चरणों में कराए जाते थे, लेकिन इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे। इस संबंध में आयोग ने विस्तृत विचार-विमर्श किया था और यह उचित समझा कि चरणों की संख्या कम की जाए ताकि प्रक्रिया सभी के लिए अधिक सुविधाजनक हो सके। पिछले चुनावों में हिंसा में शामिल रहे पुलिस अधिकारियों के संबंध में भी सूची हमारे पास उपलब्ध है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
चुनाव आयोग पर लगे आरोप
एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर लगे आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 326 चुनाव आयोग को यह संवैधानिक दायित्व देता है कि वह सिर्फ पात्र लोगों को ही मतदाता सूची में रखे। चुनाव आयोग यह जिम्मेदारी एसआईआर के जरिए निभाता आया है। जहां तक राजनीतिक व्यक्तियों या राजनीतिक दलों की ओर से दिए गए राजनीतिक बयानों की बात है, आयोग इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। चुनाव से पहले दिए गए वक्तव्यों या फैसलों पर चुनाव आयोग का टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा।




