Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन तक रहेगी पानी की समस्या, जल बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या

Anjali Tyagi
12 Jan 2026 2:20 PM IST
दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन तक रहेगी पानी की समस्या, जल बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या
x

नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा दिल्ली के कई इलाकों में 12 और 13 जनवरी 2026 को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह समस्या सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में मरम्मत कार्य और रखरखाव के कारण हो रही है। हालांकि जल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जल टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।

12 जनवरी को ये इलाके रहेंगे प्रभावित

जानकारी के मुताबिक 12 जनवरी को विश्वविद्यालय क्षेत्र के विजय नगर और तिमारपुर में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा मेटकाफ हाउस, मजनूं का टीला और खैबर पास क्षेत्र भी प्रभावित इलाकों में शामिल हैं। पुराना सचिवालय क्षेत्र, बुराड़ी गांव और संत नगर में भी लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। बाबा कॉलोनी, कौशिक एन्क्लेव, इब्राहिमपुर गांव और आसपास के इलाकों में भी जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

13 जनवरी को ये इलाके रहेंगे प्रभावित

13 जनवरी को बुराड़ी गांव और संत नगर में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके साथ ही बाबा कॉलोनी, कौशिक एन्क्लेव और इब्राहिमपुर गांव सहित आसपास के इलाकों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। दिल्ली जल बोर्ड ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण कर लें और इस दौरान पानी का दुरुपयोग करने से बचें। जिससे उन्हें से कम असुविधा का सामना करना पड़े।

जल आपूर्ति के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे जल टैंकर

जल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जल टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए केंद्रीय कंट्रोल रूम के लिए 1916 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इदगाह क्षेत्र के लिए 23537397 और 23677129 नंबर जारी किए गए हैं। राजेन्द्र नगर के लिए 28742340 और गुलाबी बाग एवं शास्त्री नगर के लिए 23650040 नंबर उपलब्ध हैं। चंद्रावल डब्ल्यूडब्ल्यू-2 के लिए 23819045, 23818525 और 23810930 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। बुराड़ी जल आपातकालीन सेवा के लिए 27619244 नंबर जारी किया गया है। दिल्ली जल बोर्ड ने इस अस्थायी असुविधा के लिए जनता से खेद व्यक्त किया है।

Next Story