
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- WCWC: अमिताभ बच्चन के...
WCWC: अमिताभ बच्चन के पोस्ट से सोशल मीडिया पर फैंन्स के कमेंट्स की बरसात, जानें बिग बी ने क्या कहा

मुंबई। महिला क्रिकेट विश्व कप की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश को गर्व है। भारतवासियों का उत्साह सोशल मीडिया पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। बता दें कि टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर जीत का सेहरा अपने नाम किया। वहीं इस जीत पर दिग्गज फिल्मी कलाकर महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी- हम जीत गए! भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया, अब गर्व से सिर ऊंचा हो गया। उनके इस संदेश पर फैंन्स के लाइक और कमेंट्स आ रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि जीत गए, भारतीय महिला क्रिकेट, विश्व चैंपियन। ये जीत हम सभी के लिए गौरव की बात हैं। बधाई बधाई बधाई।
सुनील शेट्टी ने भी लिखा
दूसरी ओर सुनील शेट्टी ने भी लिखा कि पसीना, जज्बा, हौसला और बेमिसाल दिल। इसी तरह इतिहास ने नई चमक पाई है। हमारी 'वुमेन इन ब्लू' ने गौरव का पीछा नहीं किया, उन्होंने उसे हासिल किया। हर उस छोटी बच्ची के लिए जो सपना देखती है, एवं हर उस भारतीय के लिए जो गर्व महसूस कर रहा है, कि हम विश्व चैंपियन हैं।
गौरतलब है कि खिलाड़ियों ने इस जीत को देश की सभी महिलाओं को समर्पित किया और कहा कि यह हर उस लड़की की जीत है जो सपने देखने की हिम्मत रखती है। भारत जश्न में डुबा हुआ है।




