
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- हमने मार गिराया...
हमने मार गिराया हिजबुल्लाह चीफ कासिम नईम...ईरान-अमेरिका सीजफायर के बीच इजरायल का बड़ा दावा

नई दिल्ली। अमेरिका-ईजराइल और ईरान के बीच सीजफायर के बाद लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। वहीं इजरायली सेना ने आधिकारिक तौर पर दावा किया है कि उन्होंने बेरूत में एक हवाई हमले के दौरान हिजबुल्लाह के प्रमुख कासिम नईम को मार गिराया है। इजरायल के अनुसार, यह कार्रवाई बेरूत में रात भर चले एक सटीक हमले के दौरान की गई।
सीजफायर के बीच हमला
यह घटना तब हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा हुई है। हालांकि, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया था कि लेबनान और हिजबुल्लाह इस समझौते का हिस्सा नहीं हैं और वहां इजरायली ऑपरेशन जारी रहेंगे। हिजबुल्लाह ने अब तक अपने प्रमुख की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इजरायली सेना ने कासिम नईम के निजी सचिव और भतीजे, अली यूसुफ हर्षी को भी इसी हमले में मार गिराने का दावा किया है।
तनाव की स्थिति
इस हमले के बाद लेबनान में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। अल जजीरा के अनुसार, सीजफायर के ऐलान के बाद इजरायल ने लेबनान पर अब तक की सबसे भारी बमबारी की है, जिसमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर लेबनान पर हमले जारी रहे, तो वह सीजफायर से पीछे हट सकता है।




