Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हम कतर के साथ एकजुटता से खड़े हैं... पीएम मोदी ने कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से की बात

Shilpi Narayan
19 March 2026 11:01 PM IST
हम कतर के साथ एकजुटता से खड़े हैं... पीएम मोदी ने कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से की बात
x

नई दिल्ली। ईरान इजरायल जंग का असर अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। खास कर इस युद्ध की वजह से मीडिल ईस्ट में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। ईरान ने कई खाड़ी देशों को निशाना बनाया है। वहीं इस युद्ध पर भारत की भी नजर है। इस बीच पीएम मोदी ने कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की है।

हम कतर के साथ एकजुटता से खड़े हैं

बता दें कि पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने फिर से दोहराया कि हम कतर के साथ एकजुटता से खड़े हैं और क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। मैंने भारतीय समुदाय को दी गई देखभाल और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की कामना की। हम होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन के पक्षधर हैं।

Next Story