Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हमारी इच्छा सीजफायर... अमेरिका- ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद पाकिस्तान ने की यह मांग...

Aryan
12 April 2026 12:01 PM IST
हमारी इच्छा सीजफायर... अमेरिका- ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद पाकिस्तान ने की यह मांग...
x
अमेरिका ने यह भी साफ किया कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा का नियंत्रण अपने हाथ में रखना चाहता है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई बातचीत के विफल होने के बाद अब पाकिस्तान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच बातचीत कराने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इच्छा है कि जो सीजफायर अभी लागू है, उसकी समय सीमा बढ़ाई दी जाए जिससे आगे बातचीत करके समाधान निकाला जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान आगे भी दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करना जारी रखेगा।

मध्यस्थ की भूमिका निभाना चाहता है पाकिस्तान

इशाक डार के बयान से साफ है कि पाकिस्तान अभी भी इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभाना चाहता है और तनाव कम करने की कोशिश कर रहा है। इस बातचीत के दौरान अमेरिका ने कुछ सख्त शर्तें रखी थी। अमेरिका ने ईरान से कहा कि वह पूरी तरह से यूरेनियम संवर्धन बंद करे, यानी जीरो एनरिचमेंट की नीति अपनाए। इसके साथ ही अमेरिका ने यह भी मांग रखी कि ईरान अपने पास मौजूद लगभग 900 पाउंड यूरेनियम का भंडार देश से बाहर करे।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा पर नियंत्रण

इसके अलावा अमेरिका ने यह भी साफ किया कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा का नियंत्रण अपने हाथ में रखना चाहता है। दरअसल यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए बहुत खास है, क्योंकि इसके जरिए बड़ी मात्रा में तेल की आवाजाही होती है। इन सख्त शर्तों को लेकर ही दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई। फिर बिना किसी समझौते के ही खत्म हो गई। अब सीजफायर को लेकर आशंका जताई जा रही है कि यह सीजफायर अधिक दिनों तक नहीं टिकने वाला नहीं है

Next Story