
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ट्रंप को अकेला नहीं...
ट्रंप को अकेला नहीं छोड़ेंगे...', ईरानी सेना के पूर्व कमांडर ने ट्रंप को दी धमकी! कहा- खून का बदला लेंगे

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका-इजरायल के जारी जंग के बीच ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने ट्रंप को चेतावनी दी है। दरअसल अली लारीजानी ने कहा है कि ईरान अपने लीडर के खून का बदला लेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की हत्या की कीमत चुकानी होगी। सूत्रों के मुताबिक, लारीजानी ने कहा कि ईरान देश के सुप्रीम लीडर और सैकड़ों दूसरे लोगों की हत्या करने वाले हमले के बाद 'ट्रंप को अकेला नहीं छोड़ेगा।' यह कोई साधारण बात नहीं है।
ट्रंप से बदला लेने की खाई सौगंध
लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपनी धमकी दोहराते हुए कहा कि ईरान बदला लेना जारी रखेगा। उन्होंने लिखा कि हम तब तक उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे, जब तक उनके किए का बदला नहीं ले लिया जाता। गौरतलब है कि यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल एक बड़े सैन्य टकराव में उलझे हुए हैं। लारीजानी ने यह भी कहा कि ईरान अमेरिका और इजरायल के ठिकानों पर हमले कर रहा है और उन्हें भारी नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने वेनेजुएला का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका को लगा था कि वह युद्ध जल्दी जीत लेगा, जैसा उसने वेनेजुएला में किया था, लेकिन इस बार वह नाकाम रहा।
ट्रंप ने धमकियों को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लारीजानी की धमकियों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी कहा कि वह लारीजानी को नहीं जानते। ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं। वह कौन हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
सैन्य कार्रवाई जारी
इस्राइल ने आज यानी रविवार को ईरान के तेल ठिकानों पर हमला किया। वहीं, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उन्होंने बहरीन में अमेरिकी अड्डे पर हमला किया है, जिसका इस्तेमाल ईरान के एक जल शोधन संयंत्र को निशाना बनाने के लिए किया गया था। ईरान की ओर से खाड़ी क्षेत्र में जवाबी हमले जारी हैं, जिससे यरूशलम और दोहा में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है।




