Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नवरात्रि में इस रंग के कपड़े पहनकर करें मां की पूजा, जानें रंगों का महत्व

Anjali Tyagi
12 March 2026 8:00 AM IST
नवरात्रि में इस रंग के कपड़े पहनकर करें मां की पूजा, जानें रंगों का महत्व
x

नई दिल्ली। मां के नौ दिनों की शुरुआत होने जा रहे है। ऐसे में 9 दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है, और प्रत्येक दिन के लिए एक विशेष रंग निर्धारित है जो सकारात्मक ऊर्जा लाता है। मुख्य रंगों में सफेद, लाल, रॉयल ब्लू, पीला, हरा, ग्रे, नारंगी, मयूर हरा और गुलाबी शामिल हैं। यह रंग क्रमशः मां शैलपुत्री से लेकर मां सिद्धिदात्री तक के नौ स्वरूपों को समर्पित हैं।

नवरात्रि 2026 के 9 दिन और उनके रंग

दिन 1 (19 मार्च, गुरुवार): पीला- मां शैलपुत्री

दिन 2 (20 मार्च, शुक्रवार): हरा- मां ब्रह्मचारिणी

दिन 3 (21 मार्च, शनिवार): ग्रे- मां चंद्रघंटा

दिन 4 (22 मार्च, रविवार): नारंगी- मां कुष्मांडा

दिन 5 (23 मार्च, सोमवार): सफेद- मां स्कंदमाता

दिन 6 (24 मार्च, मंगलवार): लाल- मां कात्यायनी

दिन 7 (25 मार्च, बुधवार): रॉयल ब्लू- मां कालरात्रि

दिन 8 (26 मार्च, गुरुवार): गुलाबी- मां महागौरी (अष्टमी)

दिन 9 (27 मार्च, शुक्रवार): बैंगनी- मां सिद्धिदात्री (राम नवमी

कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि?

पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च 2026 को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर होगा। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से होगा। वहीं, 27 मार्च को रामनवमी के साथ नवरात्रि का समापन होगा।

महत्व

नवरात्रि के इन नौ दिनों में इन रंगों को धारण करने से माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जीवन में सकारात्मकता आती है, और मानसिक शांति मिलती है।

Next Story