Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत, कल भी बारिश की संभावना

Varta24 Desk
10 April 2025 7:01 PM IST
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत, कल भी बारिश की संभावना
x

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। यहां मौसम बदल गया है। आज शाम को नोएडा में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो रही है। वहीं पर दिल्ली के कई इलाके में हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।

कल तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना

आसमान में बादल छाए। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं पर मौसमी उतार चढ़ाव के बीच फिलहाल अगले सप्ताह भर लू चलने की संभावना नहीं है।

बता दें कि एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज और कल तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। इससे तापमान में भी कमी आई है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान आया नगर में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पालम, सफदरजंग, आया नगर में भी पारा 40 डिग्री के पार रहा। लेकिन आज शाम में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है।

Next Story