Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

WEATHER UPDATE: उत्तर प्रदेश में कोहरे ने विजिबिलिटी कम की, कई मुख्य मार्गों पर वाहन चालक टकराने से बचे

Aryan
3 Feb 2026 10:05 AM IST
WEATHER UPDATE: उत्तर प्रदेश में कोहरे ने विजिबिलिटी कम की, कई मुख्य मार्गों पर वाहन चालक टकराने से बचे
x
बर्फबारी के चलते अटल टनल बंद हो गई है। रोहतांग दर्रा में भी 90 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कोहरे ने विजिबिलिटी कम की है। कई मुख्य मार्गों पर वाहन चालक टकराने से बचे। पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। लेकिन शीतलहर के चलते ज्यादा ठंड महसूस की गई। कुल्लू, लाहौल, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है।

आगरा और हिंडन वायुसेना अड्डों पर दृश्यता शून्य दर्ज की गई

उत्तर प्रदेश के सरसावा, आगरा और हिंडन वायुसेना अड्डों पर दृश्यता शून्य दर्ज की गई। दो और पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम में मौसम फिर बिगड़ गया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है, वहीं मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चली और कोहरा छाया रहा। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी भी हुई।

पांच फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान

बारिश, बर्फबारी और शीतलहर चलने की अभी संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में पांच फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर रविवार रात और सोमवार सुबह घना कोहरा तो कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी भी हुई। मैदानी राज्यों में उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

जीप बर्फ पर फिसलकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत

हिमाचल प्रदेश में चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। कुल्लू, लाहौल, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। मणिकर्ण के तोष में सब्जी लेकर जा रही जीप बर्फ पर फिसलकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल बंद हो गई है। रोहतांग दर्रा में भी 90 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि के बावजूद शीतलहर के चलते ठंड बनी हुई है।

Next Story