Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Weather Update: पहाड़ी इलाकों में कई नदियां उफान पर, सैकड़ों सड़कें बाधित, इन राज्यों में दो दिनों का अलर्ट

Aryan
16 July 2025 10:19 AM IST
Weather Update: पहाड़ी इलाकों में कई नदियां उफान पर, सैकड़ों सड़कें बाधित, इन राज्यों में दो दिनों का अलर्ट
x
पहाड़ी इलाकों में कई नदियां उफान पर, कई सड़के बाधित हुई

नई दिल्ली। मानसून की बारिश ने पहाड़ से लेकर जमीन तक पर तबाही मचा दी है। बरसात के चलते कई जगह जलभराव की समस्या बनी। कई इलाकों में पहाड़ भी खिसके है। जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों से लेकर देश के मैदानी इलाकों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी है। मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं। अलग-अलग हिस्सों में गांव, घर और खेत जलमग्न हैं।

मलबा आने से सैकड़ों सड़कों पर यातायात ठप

बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का मलबा आने से सैकड़ों सड़कों पर यातायात ठप है। फिलहाल मानसूनी बारिश से राहत भी मिलने वाली नहीं है, क्योंकि राजस्थान, समेत मध्य और पूर्वी भारत में अगले दो से तीन दिन भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान देश के लगभग हर हिस्से में बारिश हुई है।मंगलवार शाम तक प्रदेश में 199 सड़कें, 68 बिजली ट्रांसफार्मर और 171 जल आपूर्ति योजनाएं ठप रहीं। आपदा की मार झेल रहा जिला मंडी सबसे अधिक प्रभावित है। चंबा के 50 गांवों में बिजली सप्लाई बंद हो गई है। कुल्लू में भूस्खलन से 35 सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप है।

भारी वर्षा (7-20 सेमी) दर्ज की गई

तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, पंजाब, गोवा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में अलग-अलग स्थानों पर भी 7-11 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, केरल, तटीय कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, असम में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) दर्ज की गई है।

2 दिन का येलो अलर्ट

हिमाचल में आज और कल यलो अलर्ट हिमाचल प्रदेश में बुधवार और बृहस्पतिवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। कांगड़ा में बादल छाए रहे। राजस्थान के विभिन्न जिलों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सबसे अधिक 183.0 मिमी बारिश भीलवाड़ा के बिजोलिया में दर्ज की गई है। मानसून इस बार दिल्ली-एनसीआर पर खूब मेहरबान दिख रहा है। सुबह से ही आसमान में बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दिन में धूप खिली। लेकिन, बादलों का आना-जाना लगा रहा। ऐसे में थोड़ी देर के लिए रिमझिम बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 65 फीसदी रहा।

Next Story