Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

WEATHER UPDATE: जाते-जाते सितम ढा रहा मानसून! इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट

Aryan
17 Sept 2025 10:27 AM IST
WEATHER UPDATE: जाते-जाते सितम ढा रहा मानसून! इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट
x
दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में आज घने बादल छाए रहेंगे। बारिश के बाद तापमान कम होगा, जिससे मौसम भी काफी हद तक ठंडा हो जाएगा।

नई दिल्ली। इस मानसून में 140 से अधिक भूस्खलन और 97 फ्लैश फ्लड्स की घटनाएं हुई। इस मानसून ने जमीनी इलाकों में तो तबाही मचाई ही साथ में पहाड़ी इलाकों में भी तबाही मचाई है। बारिश और बादल फटने की घटनाओं से कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा मौत पहाड़ी इलाकों में हुई है। जाते हुए मानसून भी पहाड़ी इलाकों में सितम ढा रहा है। मौसम विभाग ने यूपी और बिहार के कई इलाकों में अभी भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

अब मानसून उत्तर भारत से विदा लेने लगा

लगातार मूसलाधार बारिश के बाद अब मानसून उत्तर भारत से विदा लेने लगा है। लेकिन अभी भी यूपी-बिहार में बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून विदा ले चुका है। वहीं, देश के बाकी राज्यों में मानसून की वापसी जारी है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिन तक तेज बारिश की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ

पहाड़ी राज्यों में बादल फटने, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड्स से भारी तबाही मची हुई है। वहीं दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में आज तेज बारिश होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

उत्तराखंड में अब तक सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है

वहीं, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की 46 घटनाएं सामने आईं, जिसके कारण 140 से अधिक भूस्खलन और 97 फ्लैश फ्लड्स की घटनाएं देखी गईं। हिमाचल और उत्तराखंड में रात भर बारिश होती रही। बारिश के तेज बहाव में 5 लोग बह गए। वहीं, देहरादून में 18 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोगों के फंसे होने की संभावना है।

अभी तीन दिन और होगी दिल्ली एनसीआर बारिश

दिल्ली एनसीआर में अगले 3 दिनों तक मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में आज घने बादल छाए रहेंगे। बारिश के बाद तापमान कम होगा, जिससे मौसम भी काफी हद तक ठंडा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में आज मौसम विभाग ने तेज बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपास और बिजली गिरने की संभावना जताई है। अगले 48 घंटों में लखनऊ समेत सूबे के 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश होगी। IMD ने अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Next Story