Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Weather Update: पहाड़ों की बर्फबारी ने जमीन पर बदला मौसम, चंडीगढ़ समेत कई प्रदेशों में शीतलहर की चेतावनी

Aryan
11 Dec 2025 10:54 AM IST
Weather Update: पहाड़ों की बर्फबारी ने जमीन पर बदला मौसम, चंडीगढ़ समेत कई प्रदेशों में शीतलहर की चेतावनी
x
पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेरह दिसंबर तक घने कोहरे की स्थिति बनने का अनुमान है।

नई दिल्ली। पहाड़ों की बर्फबारी ने जमीन पर मौसम बदला है। चंडीगढ़ समेत कई प्रदेशों में शीतलहर की चेतावनी जारी हुई है। उच्च स्तरों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और लगभग एक सौ बीस नॉट्स की रफ्तार से बह रही उपोष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम ने उत्तर भारत में ठंड को तेजी से बढ़ा दिया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस से तेरह दिसंबर तक घने कोहरे की स्थिति बनने का अनुमान है।

ठंड धीरे-धीरे चरम की ओर

हवा की दिशा, नमी और तापमान में हो रहे बदलाव के चलते रात और सुबह के समय शीतलहर और कोहरे की स्थिति और अधिक गंभीर होने लगी है। उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे चरम की ओर बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर का दूसरा सप्ताह उत्तर भारत के लिए कड़ाके की ठंड लेकर आया है। अगले कुछ दिनों तक यही पैटर्न बना रहेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, विजिबिलिटी में बड़ी गिरावट की आशंका है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू

जम्मू–कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू होने के साथ कई शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ तक शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ और तेज जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने से पूरे उत्तर और पूर्व भारत में पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। उच्च स्तरों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और लगभग एक सौ बीस नॉट्स की रफ्तार से बह रही उपोष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम ने उत्तर भारत में ठंड को तेजी से बढ़ा दिया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेरह दिसंबर तक घने कोहरे की स्थिति बनने का अनुमान है।

सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर और आसपास के मैदानी इलाकों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो सकती है। तापमान में मामूली गिरावट और नमी बढ़ने से कोहरा देर तक छाए रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। विभाग ने लोगों को सुबह के समय यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Next Story