Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

West Bengal: चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का एक्शन, कई पुलिस अधिकारियों का किया तबादला...

Aryan
5 April 2026 4:32 PM IST
West Bengal: चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का एक्शन, कई पुलिस अधिकारियों का किया तबादला...
x
चुनाव आयोग इससे पहले कई आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले कर चुका है

कोलकता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने कोलकाता के कई पुलिस स्टेशनों के इंचार्ज अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने आज यानी रविवार को दी। बता दें कि चुनाव आयोग इससे पहले कई आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले कर चुका है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज हीरक दलपति का तबादला इंटेलिजेंस विभाग में कर दिया गया है। लालबाजार के डिटेक्टिव विभाग के नीलकंठ रॉय को इस पुलिस स्टेशन का नया इंचार्ज अधिकारी बनाया गया है। श्यामपुकुर पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त ओसी राजकुमार मिश्रा को गरियाहाट पुलिस स्टेशन में लाया गया है। वहीं, एंटाली पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त ओसी मनीष सिंह को विजयगंज बाजार पुलिस स्टेशन का प्रभार दिया गया है। मनोज दत्ता को एसटीएफ से वापस बुलाकर चेतला पुलिस स्टेशन का नया ओसी नियुक्त किया गया है।

Next Story