Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में पहुंची वेस्टइंडीज और भारत, जानें कब-कहां होंगे मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

Anjali Tyagi
19 Feb 2026 2:30 PM IST
T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में पहुंची वेस्टइंडीज और भारत, जानें कब-कहां होंगे मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल
x

नई दिल्ली। टी20 विश्वकप का क्रेज चल रहा है। ग्रुप स्टेज खत्म होने को है और अगले राउंड यानी सुपर आठ राउंड के लिए आठ टीमें फाइनल हो चुकी हैं। आईसीसी द्वारा प्री सीडिंग की ज्यादातर टीमें सुपर आठ में है। बस एक ऑस्ट्रेलिया की जगह जिम्बाब्वे को सुपर आठ में एंट्री मिली है। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को बाहर कर इतिहास रचा। जिन आठ टीमों ने सुपर-आठ के लिए क्वालिफाई किया है। उनमें भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड शामिल है।

ग्रुप 1

आईसीसी द्वारा तय प्री-सीडिंग के मुताबिक, सुपर-आठ राउंड में भारत, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे एक ग्रुप में होंगे।

ग्रुप 2

वहीं, न्यूजीलैंड इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान दूसरे ग्रुप में होंगे। सुपर-आठ राउंड में ये आठ टीमें अपने ग्रुप में एक दूसरे से भिड़ेंगी और दोनों ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।

ये है शेडयूल

21 फरवरी- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान

समय: शाम 7:00 बजे कोलंबो

22 फरवरी- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका

समय: दोपहर 3:00 बजे कैंडी

22 फरवरी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

शाम 7:00 बजे अहमदाबाद

23 फरवरी- जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज

शाम 7:00 बजे मुंबई

24 फरवरी- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

शाम 7:00 बजे कैंडी

25 फरवरी- न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका

शाम 7:00 बजे कोलंबो

26 फरवरी- वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका

दोपहर 3:00 बजे अहमदाबाद

26 फरवरी- भारत बनाम जिम्बाब्वे

शाम 7:00 बजे चेन्नई

27 फरवरी- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

शाम 7:00 बजे कोलंबो

28 फरवरी- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका

शाम 7:00 बजे कैंडी

01 मार्च- जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका

दोपहर 3:00 बजे दिल्ली

01 मार्च- भारत बनाम वेस्टइंडीज

शाम 7:00 बजे कोलकाता

सुपर-आठ का समीकरण

सुपर-आठ में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से भिड़ेगी, यानी एक टीम कुल तीन मैच खेलेगी। अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। नेट रन रेट (NRR) अहम भूमिका निभा सकता है। भारत को दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों से कड़ी चुनौती मिलेगी, जबकि ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं। वहीं ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान को रखा गया है। हर टीम अपने ग्रुप की अन्य तीन टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी। अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि बाकी चार टीमों का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

Next Story