Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यह क्या बोल गए उदित राज...कहा-नेहरू जी की गलती से एलपीजी सिलेंडर की आई कमी

Shilpi Narayan
12 March 2026 6:09 PM IST
यह क्या बोल गए उदित राज...कहा-नेहरू जी की गलती से एलपीजी सिलेंडर की आई कमी
x

नई दिल्ली। देश में LPG सिलेंडर की कमी की वजह से विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। इस बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने केंद्र सरकार पर तंज किया। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि नेहरू जी की गलती से एलपीजी सिलेंडर की कमी आई। उनको गोदाम में पर्याप्त भंडारण कर देना चाहिए था और उनकी नाकामी से आज मोदी सरकार मांग पूरी नहीं कर पा रही है।

हम न किसी दुश्मन को सपोर्ट कर रहे हैं

वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर उन्होंने कहा कि हमारे जहाजों को रुकना नहीं चाहिए क्योंकि हम इजरायल और अमेरिका के समर्थन में नहीं हैं। भारत के जहाजों को इजाजत मिलनी ही चाहिए। हम न किसी दुश्मन को सपोर्ट कर रहे हैं और न युद्ध लड़ रहे हैं।

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्या कहा?

लोकसभा ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर उदित राज ने कहा कि उनके ऊपर जो आरोप लगे उसका स्पष्टीकरण नहीं दिया। डेमोक्रेसी में कभी-कभी ऐसा होता है कि जिसकी लाठी उसकी भैंस। बहुमत है तो उन्होंने पास करा लिया लेकिन जो आरोप हैं, वो हैं और रहेंगे।

Next Story