Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली में आज कितना पहुंचा यमुना का जलस्तर? पंजाब में बाढ़ का प्रकोप

Anjali Tyagi
5 Sept 2025 11:16 AM IST
दिल्ली में आज कितना पहुंचा यमुना का जलस्तर?  पंजाब में बाढ़ का प्रकोप
x
पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई

नई दिल्ली। पूरे देश में इस समय भारी बारिश से हालात बिगड़े हुए है। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। बता दें कि दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का दौरा जारी है। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना उफान पर है। पानी से उफनती यमुना भी कई इलाकों में घरों को डुबो दिया है। लेकिन अब दिल्ली में राहत की खबर आई है। यमुना के जलस्तर में गिरावट देखी गई है। वहीं पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।

यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से दो मीटर से अधिक ऊपर बह रही है। गुरुवार सुबह यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर तक पहुंच गया। जबकि खतरे का स्तर 205.33 मीटर है। इससे जुलाई, 2023 की तरह बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। उस समय यमुना का पानी 208.66 मीटर तक पहुंच गया था, जिससे लगभग एक सप्ताह तक जनजीवन अस्तव्यस्त रहा था।

पंजाब में बारिश से बिगड़े हालात

दूसरी तरफ पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई, जबकि 23 जिलों में 1.75 लाख हेक्टेयर भूमि पर खड़ी फसलें पूरी तरह चौपट हो गईं। गांव जलमग्न हैं। यह राज्य में 1988 के बाद की सबसे भयानक बाढ़ मानी जा रही है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं, वहीं 1,655 गांवों में फंसे 3.55 लाख से अधिक लोगों की मदद के लिए विभिन्न संस्थानों से सहयोग पहुंच रहा है।

जिलों में जारी हुआ अलर्ट

भारी बारिश के चलते प्रशासन ने रूपनगर और पटियाला जिलों में अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को घरों में सुरक्षित रहने सलाह दी गई है। वहीं, हालात को देखते हुए राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 7 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली के निचले इलाकों में घुसा पानी

बता दें कि दिल्ली के भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर, नदी का पानी निचले इलाकों में प्रवेश कर चुका है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Next Story