Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यह कैसी मोहब्बत: दो बच्चों की विधवा महिला 16 साल के लड़के को लेकर हुई फुर्र! किशोर की मां पुलिस से लगा रही गुहार...मेरे बेटे को ढूंढ दो

Aryan
13 Oct 2025 6:20 PM IST
यह कैसी मोहब्बत: दो बच्चों की विधवा महिला 16 साल के लड़के को लेकर हुई फुर्र! किशोर की मां पुलिस से लगा रही गुहार...मेरे बेटे को ढूंढ दो
x
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। यह मामला दो बच्चों की विधवा महिला का है जो कि 16 साल के लड़के को लेकर गुम हो गई है। इस बात की जानकारी तब मिली जब किशोर की मां ने तिवारीपुर थाने में जाकर तहरीर दी। लड़के की मां ने पुलिस से अपने बेटे की सही-सलामत वापसी की मांग की है।

पीड़ित मां बबीता ने दी जानकारी

पीड़ित मां बबीता ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका 16 साल का बेटा रिश्ते में उसकी ननद की भाभी के साथ संपर्क में था। दोनों की जान- पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से चैटिंग होता था। महिला प्राय: गीडा क्षेत्र में अपनी बहन के घर जाती थी और वहीं मेरे लड़के से मुलाकात करती थी।

उनके मोबाइल फोन भी बंद

लड़के की मां के मुताबिक, उसे कई बार संदेह हुआ तो उसने बेटे को टोका था। लेकिन बेटे ने बात को टाल दिया। कुछ दिन पहले महिला अचानक उसके बेटे को लेकर घर से भाग गई। तब से दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है। उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं।

एसपी ने बताया

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने किशोर की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में गोरखपुर पुलिस सक्रिय हो चुकी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, दोनों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद से परिवार दुखी हैं। बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में टकटकी लगाकर बैठे हैं।


Next Story